चने की दाल के फायदे gram pulse

 आमतौर पर हर किचन में कई तरह की दाले बनाई जाती है  सभी दालों में पोषक तत्व भरपूर होते हैं अगर बात करें चने की दाल की तो यह दाल ना सिर्फ वजन कंट्रोल करती है बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाती है आप इस दाल का बहुत तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं अलग-अलग प्रकार की रेसिपी बना कर इसका सेवन कर सकते है।



चने की दाल के फायदे :–

 

*डायबिटीज कंट्रोल करें:–यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है पूरी कोशिश करने में मदद कर आते हैं और उनको भी कंट्रोल में रखती है।


* वजन कम करें:–चने की दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और इसमें कैलोरी भी कम होती है इसे नियमित रूप से खाने से वजन कंट्रोल में रहता है और वजन बढ़ता नहीं।

*इम्यूनिटी बढ़ाए:–30 ग्राम चने की दाल के अंदर 6से7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।इसीलिए इसको हेल्दी फूड के रूप से जाना जाता है।अगर आप इसको अपनी डाइट में शामिल करते हो तो आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहेगी और आप अन्य बीमारियो से दूर रहेंगे।

बालों के लिए फायदेमंद:–अगर आपके बाल भी टूटते हैं और आप अपने डैमेज बालों से बहुत ही परेशान हैं तो आप को नियमित रूप से दाल का सेवन करना चाहिए । इसके अंदर फोलिक एसिड होता है जो कि स्कैल्प को पोषण देता है और बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। इससे बाल टूटने की जो समस्या हैं वह कंट्रोल हो जाती हैं और आपके बाल स्वस्थ रहते हैं।

वजन कम करें:–चने की दाल में प्रोटीन होता है और इसके अंदर कैलोरी भी कम होती है अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हो तो आपको वजन नियंत्रण करने में बहुत  मदद मिलेगी।


           चने की दाल से बने कुछ आहार


                            हम्स 
हम्म गाजर के साथ

आप इस स्नैक को किसी भी चीज के साथ खा सकते है और यह झटपट तैयार भी हो जाता है।हम्मस से आपको फाइबर के साथ साथ प्रोटीन भी मिलेगा और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम है।कम कैलोरी वाले भोजन से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।


                    चना दाल भुर्जी 

चना दाल भुर्जी में आपको उतनी ही मात्रा में प्रोटीन मिलेगा जितना अंडा या पनीर में पाया जाता है।इसको सोया ग्रेन्यूल और शिमला मिर्च के साथ बनाया जाता है।इसमें कैलोरी और वसा की मात्रा अंडा और पनीर से कम होती है।इस भुर्जी को आप अलग अलग रूप से खा सकते है जैसे–रोटी या परांठा रोल या सैंडविच अन्य।इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण चना दाल सेहत के लिए फायदेमंद है। इसको अपने आहार में जरूर शामिल करें।


                    चना दाल सूप 

अगर आप शाम को हल्का भोजन करना पसंद करते हो तो चना दाल सूप आपके लिए बेहतर विकल्प है।यह हल्का होता है और इससे आपका पेट भी भर जाता है।इससे शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है।

।।धन्यवाद।।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ